ICT Market Structure Trading Strategy (Hindi): Beginner to Advanced Guide

अगर आप भी ICT market structure trading strategy को समझना चाहते हैं लेकिन बार-बार losses का सामना कर रहे हैं, तो यह complete guide आपके लिए है।

बहुत सारे traders market में entry तो ले लेते हैं, लेकिन सही market structure को समझ न पाने की वजह से गलत trades में फंस जाते हैं। 

इस article में हम आपको step-by-step समझाएंगे कि market structure क्या होता है, यह कैसे बनता है, और इसे सही तरीके से identify कैसे किया जाता है। इसके साथ ही आप सीखेंगे कि Break of Structure (BOS), Change of Character (CHoCH) और Marker Structure Sift (MSS) को कैसे use करें और एक profitable market structure trading strategy कैसे बनाएं। 

यह guide beginners से लेकर advanced traders तक सभी के लिए है, जिसमें आपको basic concepts से लेकर complete trading strategy तक सब कुछ आसान भाषा में समझाया जाएगा। 

इस guide में आप सीखेंगे:

  • Market structure कैसे काम करता है?
  • Swing highs और swing lows कैसे trend बनाते हैं?
  • BOS, CHoCH और MSS का real logic क्या है?
  • एक profitable market structure trading strategy कैसे बनाएं?

तो चलिये start करते हैं इसे step by step 

Table Of Contents hide

Market Structure क्या होता है? (What is market structure)

Market structure trading strategy में Market Structure वह framework है जिसके through price market में अपने highs और lows बनाकर अपनी direction और behavior show करता है।

यह concept market structure trading strategy को समझने की पहली और सबसे important step है, क्योंकि बिना market structure को समझे market structure trading strategy को correctly apply करना possible नहीं होता है।

Next step में हम सीखेंगे Swing Points क्या होते हैं और ये market structure को कैसे form और define करते हैं, जिससे आपको trend की real understanding मिल सके।

Swing High aur Swing Low kya hota hai in Trading?

Swing High और Swing Low market structure का सबसे basic foundation होते हैं।

अगर आप market structure trading strategy को सही तरीके से सीखना चाहते हैं, तो सबसे पहले इन swing points को समझना बहुत जरूरी है।

यही points market में छोटे-छोटे tops और bottoms बनाते हैं, जिनसे आगे चलकर पूरा trend develop होता है।

Swing points आमतौर पर 3 candles के combination से बनते हैं। जब price एक level तक जाता है और वहाँ से temporarily rejection लेकर direction बदलता है, तो वही point swing कहलाता है।

ये Swing High और Swing Low दो प्रकार के होते हैं।

Swing High

Swing High उस स्थिति में बनता है जब तीन candles के formation में बीच वाली candle का high, उसके पहले और बाद वाली candles के high से ऊपर होता है।

इसका मतलब यह है कि middle candle एक temporary top बनाती है, जहाँ से market नीचे की तरफ move करना शुरू कर देता है।

Swing Low

Swing Low, Swing High का उल्टा होता है। इसमें तीन candles के formation में बीच वाली candle का low, उसके पहले और बाद वाली candles के low से नीचे होता है।

Market Structure Trend kaise identify karein (HH, HL & LH, LL Explained)

Market structure trading strategy को सही तरीके से समझने के लिए Higher High (HH), Higher Low (HL) और Lower High (LH), Lower Low (LL) को समझना बेहद जरूरी होता है। यही वो core points हैं जो हमें यह बताते हैं कि market किस direction में move कर रहा है और अभी control buyers के पास है या sellers के पास।

How to identify Higher Highs and Higher Lows in Market Structure

जब market bullish structure में होता है, तब हर swing high को सीधे Higher High mark नहीं किया जाता। यही सबसे common mistake है जो beginners करते हैं।

सही तरीका यह है कि जब market एक swing high बनाता है, तो हमें तुरंत उसे valid Higher High नहीं मानना चाहिए। हमें wait करना होता है कि market retrace करे और नीचे आए।

जब price नीचे आता है, तो वह अक्सर inducement (जैसे previous swing lows) को target करता है। यही area होता है जहाँ market liquidity collect करता है और traders को trap करता है।

जैसे ही market नीचे आकर इस inducement को grab करता है, तब उससे पहले बना हुआ highest swing high एक valid Higher High के रूप में confirm हो जाता है। यानी सिर्फ high बनना काफी नहीं है, उसका confirmation inducement grab के बाद मिलता है।

अब Higher Low को समझते हैं।

जब market inducement grab करने के बाद फिर से ऊपर की तरफ move करता है और उस confirmed Higher High को break करके उसके ऊपर candle close कर देता है।

इस move के दौरान जो सबसे lowest swing low बनता है, वही valid Higher Low के रूप में confirm होता है।

इस तरह अगर आप Higher High और Higher Low को सही तरीके से identify करना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ swings नहीं, बल्कि inducement (liquidity grab) पर focus करना होगा। यही approach आपको सही trades लेने में help करेगी।

How to Identify Lower Highs and Lower Lows in Market Structure

जब market bearish structure में होता है, तब हर swing low को सीधे Lower Low mark नहीं किया जाता।

सही तरीका यह है कि जब market एक swing low बनाता है, तो उसे valid Lower Low नहीं मानना चाहिए। हमें wait करना होता है कि market retracement करे और ऊपर की तरफ जाए।

जब price ऊपर जाता है, तो वह अक्सर inducement (जैसे previous swing highs) को target करता है।

जैसे ही market ऊपर आकर इस inducement को grab करता है, तब उससे पहले बना हुआ lowest swing low एक valid Lower Low के रूप में confirm हो जाता है।

अब Lower High को समझते हैं।

जब market inducement grab करने के बाद फिर से नीचे की तरफ move करता है और उस confirmed Lower Low को break करके उसके नीचे candle close कर देता है।

इस move के दौरान जो सबसे highest swing high बनता है, वही valid Lower High के रूप में confirm होता है।

यही approach आपको false signals से बचाएगी और सही direction में trade लेने में मदद करेगी।

Types of Market Structure in Trading (Bullish, Bearish, Consolidation)

अगर आप market structure trading strategy सीखना चाहते हैं, तो आपको यह समझना होगा कि market अभी किस condition में है। क्योंकि market हमेशा एक जैसा नहीं चलता।

Market structure को समझने के लिए इसे मुख्य रूप से तीन भागों में बाँटा गया है — Bullish Structure, Bearish Structure और Consolidation Structure।

इन तीनों structures को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से पता चलता है कि market किस direction में है और किस type की trading strategy apply करनी चाहिए।

Bullish Market Structure क्या होता है?

Bullish market structure वह phase होता है जिसमें market लगातार ऊपर की तरफ move करता है और price Higher High और Higher Low बनाते हुए आगे बढ़ता है।

जब market Higher High बनाता है, तो वह अपने previous highs को break करता है। इस level पर अक्सर liquidity (जैसे resistance sellers, previous highs) मौजूद होती है।

बहुत सारे traders इन highs पर resistance मानकर sell करते हैं। Market इसी liquidity को target करता है। जैसे ही price ऊपर जाकर इस liquidity को grab करता है, sellers trap हो जाते हैं।

जब sellers की positions hit होती हैं, तो उनकी sell trades buy में convert हो जाती हैं। इससे market को और strength मिलती है और price तेजी से ऊपर की तरफ move करता है।

इसके बाद market थोड़ा retrace करता है। यहाँ पहले से मौजूद buyers अपनी positions hold करते हैं। साथ ही नए buyers भी entry लेते हैं। इससे market फिर से ऊपर की तरफ continuation देता है।

यह process बार-बार repeat होता है। Market ऊपर liquidity grab करता है और नीचे new liquidity create करता जाता है। यही reason है कि bullish structure में price धीरे-धीरे strong uptrend बनाता है।

Bearish Market Structure क्या होता है? 

Bearish market structure वह phase होता है जिसमें market लगातार नीचे की तरफ move करता है। इस structure में price Lower Low और Lower High बनाते हुए गिरता रहता है।

जब market Lower Low बनाता है, तो वह नीचे की तरफ existing liquidity (जैसे previous lows, equal lows) को target करता है।

जैसे ही market नीचे जाकर इस liquidity को grab करता है, buyers trap हो जाते हैं। उनकी buy positions hit होती हैं और market को और downside momentum मिलता है।

इसके बाद market थोड़ा retrace करता है और एक Lower High बनाता है। जहाँ कई traders buy करने की कोशिश करते हैं या sellers अपनी positions add करते हैं।

फिर market इस liquidity को respect करते हुए नीचे की तरफ move करता है और नया Lower Low बनाता है। इस तरह market step by step नीचे गिरता रहता है।

यह process बार-बार repeat होता है। Market ऊपर liquidity create करता है और नीचे उसे hunt करता है। इसी से एक strong bearish trend बनता है।

Consolidation (Sideways) Market Structure क्या होता है?

Consolidation market structure वह phase होता है जिसमें market clear trend follow नहीं करता। Price न तो Higher High बनाता है और न ही Lower Low। Market एक range के अंदर move करता है।

इस structure में अक्सर equal highs और equal lows बनते हैं।

अक्सर यह structure तब बनता है जब market एक strong trend (bullish या bearish) के बाद किसी important level पर रुकता है। यहाँ market liquidity build करता है, ताकि आगे एक बड़ा move दे सके।

What is Pullback in Market Structure Trading?

Market stucture trading strategy में Pullback वह move होता है जब market अपने trend के दौरान opposite direction में retracement लेता है।

यानी अगर market bullish है, तो जो नीचे की तरफ temporary move आता है, उसे pullback कहा जाता है। और

अगर market bearish है, तो जो ऊपर की तरफ retracement होता है, वही pullback होता है।

How to Identify a Valid Pullback in Market Structure?

Bullish market में जब price retrace करता है और previous candle के low की liquidity लेता है, तो उसे valid pullback माना जाता है। 

वहीं bearish market में जब price ऊपर जाकर previous candle के high की liquidity लेता है, तो यह valid pullback होता है।

Types of Pullback in Trading (Shallow vs Deep Pullback)

Pullback मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है — shallow pullback और deep pullback।

Shallow pullback में market बहुत कम retrace करता है। कई बार यह single candle retracement में ही पूरा हो जाता है। इसमें price जल्दी से liquidity लेकर वापस trend की direction में move कर जाता है।

Deep pullback में market multiple candles के through retrace करता है। यह थोड़ा ज्यादा time लेता है और price deeper levels तक जाता है।

What is Inducement in Trading?

Inducement हमेशा bullish/bearish trend leg का recent pullback होता है जो market को liquidity provide करता है, और market उसे grab करके अपने original direction में continue करता है।

यह concept bullish और bearish दोनों market में अलग-अलग तरीके से काम करता है।

Inducement in Bullish and Bearish Market Structure

अब जब हमें पता है कि inducement क्या होता है, तो इसे market structure trading strategy के हिसाब से समझना जरूरी है।

Bullish Market में Inducement

Bullish market में जब price अपने previous confirmed high (Higher High) को break करता है और नया structure बनाता है, तो उस पूरे move (leg) में जो recent pullback या retracement बनता है, उसे inducement कहा जाता है।

यह वही area होता है जहाँ market liquidity collect करता है और retail traders अक्सर गलत entries ले लेते हैं। इसके बाद market इसी inducement को grab करता है और फिर अपनी bullish direction में continuation देता है।

Bearish Market में Inducement

Bearish market में जब price अपने previous confirmed low (Lower Low) को break करता है और नया downtrend leg बनता है, तो उस पूरे move में जो recent pullback या retracement बनता है, वही inducement होता है।

इस retracement में market buy-side liquidity collect करता है और traders trap हो जाते हैं। इसके बाद market इसी inducement को grab करता है और फिर अपनी bearish direction में आगे move करता है।

Break of Structure (BOS) in Market Structure Trading Strategy

Break of Structure (BOS), market structure trading strategy का एक important concept है, जहाँ price अपने पिछले confirmed swing high या swing low को strong momentum के साथ break करता है, जिससे यह clear signal मिलता है कि current trend अभी भी जारी है।

Break of Structure दो प्रकार के होते हैं,

Bullish Break of Structure (BOS)

Bullish Break of Structure तब होता है जब market अपने previous confirmed high (Higher High) को break करके ऊपर की तरफ strong move देता है। यह indicate करता है कि market अब bullish continuation में जा रहा है और buyers control में हैं।

Bearish Break of Structure (BOS)

Bearish Break of Structure तब होता है जब market अपने previous confirmed low (Lower Low) को break करके नीचे की तरफ strong move करता है। यह show करता है कि market bearish continuation में है और sellers control में हैं।

आइए समझते हैं कि valid Break of structure की पहचान कैसे करते हैं।

What is a Valid Break of Structure?

एक valid Break of Structure (BOS) को तभी माना जाता है जब market कुछ specific conditions को पूरा करता है।

  • सबसे पहले market में confirmed Higher High या confirmed Higher Low (previous structure level) properly mark होना चाहिए। यह reference point होता है।
  • इसके बाद जब market इस level को break करता है, तो वह strong displacement (impulsive move) के साथ break होना चाहिए। यानी weak or slow break valid नहीं माना जाता।
  • Break करने के बाद candle closing important होती है।
    • Bullish BOS में price को level के ऊपर close करना चाहिए
    • Bearish BOS में price को level के नीचे close करना चाहिए

जब ये तीनों conditions पूरी होती हैं, तभी उसे एक proper और valid Break of Structure माना जाता है।

What is Change of Character (CHoCH)?

Change of Character (CHoCH), market structure trading strategy का वह concept है जो trend reversal या potential shift को show करता है।

Change of Character (CHoCH) वह point होता है जहाँ market अपने existing structure में पहली बार opposite side का structure break करता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि momentum में shift आ रहा है।

CHoCH को समझने के लिए पहले current trend को पहचानना जरूरी होता है।

जब market लगातार HH–HL (bullish) या LH–LL (bearish) बना रहा होता है और अचानक opposite direction में किसी key structure (low या high) को break करता है, तो वहीं CHoCH बनता है।

CHoCH in Bullish Market Structure

अगर market bullish structure में है, यानी Higher High (HH) और Higher Low (HL) बना रहा है, तो CHoCH तब बनेगा जब price एक Higher Low को break कर दे।

यह break यह संकेत देता है कि buyers की strength कमजोर हो रही है और sellers धीरे-धीरे control ले रहे हैं।

लेकिन यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ HL का break ही काफी नहीं है। आपको यह भी देखना होगा कि break के साथ candle close होना चाहिए।

CHoCH in Bullish Market Structure

अगर market bearish structure में है, यानी Lower High (LH) और Lower Low (LL) बना रहा है, तो CHoCH तब बनेगा जब price एक Lower High को break कर दे।

यह signal देता है कि sellers की dominance खत्म हो रही है और buyers market में entry ले रहे हैं। यहाँ भी आपको यह देखना होगा कि break के साथ candle close होना चाहिए।

What is Market Structure Shift (MSS)?

Market Structure Shift (MSS), market structure trading strategy में वह condition होती है जहाँ market अपने current trend से opposite direction में shift करना शुरू करता है। 

यह concept खासकर lower time frame पर देखा जाता है और PD Array zones पर बहुत important role play करता है।

According to Michael Huddleston MSS को तब देखा जाता है जब market किसी important level या zone पर reaction देता है और structure change होने के शुरुआती signs दिखाता है। 

यह दिखाता है कि market अब पुरानी direction को continue नहीं कर रहा और नए direction की तरफ move करने की कोशिश कर रहा है।

MSS in Bullish Market Structure

Bullish market structure में market normally higher highs और higher lows बनाते हुए ऊपर की तरफ move करता है।

लेकिन जब market किसी important PD Array zone (order block, FVG, breaker block या POI) पर पहुंचता है, तो वहाँ हम lower time frame पर MSS को observe करते हैं।

  • इस process में सबसे पहले price अपने current swing high Or Candle की liquidity को grab करता है।
  • इसके बाद market strong displacement के साथ 1st swing low को break करता है और
  • उसी move में Fair Value Gap (FVG) create करता है।

जब ये तीन conditions एक साथ होती हैं — liquidity grab — strong displacement — FVG creation तब उसे valid Market Structure Shift (MSS) कहा जाता है।

MSS in Bearish Market Structure

Bearish market structure में market लगातार lower highs और lower lows बनाते हुए नीचे की तरफ move करता है। लेकिन जब market किसी important PD Array zone पर आता है, तो वहाँ lower time frame पर MSS को observe किया जाता है।

  • इस process में सबसे पहले price अपने current swing low or Candle की liquidity को target करता है।
  • इसके बाद market strong displacement के साथ 1st swing high को break करता है और
  • उसी move में Fair Value Gap (FVG) create करता है।

जब ये तीन conditions एक साथ होती हैं — liquidity grab — strong displacement — FVG creation तब उसे valid Market Structure Shift (MSS) कहा जाता है।

BOS vs CHoCH vs MSS (Simple Comparison)

BOS (Break of Structure) market structure trading strategy का एक core concept है, जहाँ market अपने previous confirmed high/low को break करके existing trend को continue करता है। यह एक clear trend continuation signal देता है।

CHoCH (Change of Character) market structure trading strategy में वह phase होता है जहाँ market पहले से बने structure को break करता है और संभावित trend reversal का early indication देता है।

MSS (Market Structure Shift) market structure trading strategy का advanced concept है, जहाँ market strong displacement, liquidity grab और FVG के साथ structure को effectively shift करना शुरू करता है, खासकर PD Array zones पर, जो एक strong और possible trend reversal का संकेत देता है।

Simple rule: BOS = continuation, CHoCH = early reversal sign, MSS = confirmed shift with displacement.

Market Structure Trading Strategy (Step-by-Step Guide)

अब जब हमने पूरा market structure समझ लिया है, तो market structure trading strategy का अगला step यह होता है कि इस structure को real trading execution में कैसे convert किया जाए और एक proper trading setup कैसे बनाया जाए।

इस section में हम step-by-step समझेंगे कि market structure trading strategy में trade कैसे execute किया जाता है और real market में entry, stop loss और target को effectively कैसे plan किया जाता है।

Market Structure Trading Strategy में trade execution पूरी तरह step-by-step process पर based होता है, जहाँ higher timeframe से लेकर lower timeframe तक confirmation लिया जाता है।

  • सबसे पहले higher timeframe पर market का overall direction देखा जाता है कि market bullish है, bearish है या sideways है क्योंकि यही पूरे setup की base बनता है। 
  • अगर market bullish structure में है, तो market structure trading strategy के अनुसार हम check करते हैं कि previous swing high का Break of Structure (BOS) हुआ है या नहीं, क्योंकि BOS confirm होने के बाद ही trend continuation को valid माना जाता है।
  • BOS के बाद market आमतौर पर retracement करता है जहाँ price liquidity areas को target करता है और वापस pullback देता है, इसी phase में market structure reset होता है और आगे setup बनने की possibility create होती है। 
  • इसके बाद price किसी PD Array zone जैसे order block, fair value gap, breaker block या rejection zone में आता है जहाँ Smart Money मौजूद होता है और यहीं से हम lower time frame पर shift करते हैं। 
  • Lower timeframe पर market structure trading strategy के अनुसार हम confirmation ढूंढते हैं, जैसे liquidity grab, strong displacement और Fair Value Gap (FVG) का formation, क्योंकि यही conditions Market Structure Shift (MSS) को confirm करती हैं।
  • MSS confirm होने के बाद price अक्सर वापस FVG या PD Array zone में retrace करता है और यही retracement हमारा entry setup बनता है। 
  • stop loss PD Array के invalidation पर रखा जाता है और target higher timeframe liquidity जैसे previous swing high या low को रखा जाता है क्योंकि market हमेशा liquidity की तरफ move करता है। 

Market Structure Trading Strategy → HTF Direction → BOS → Pullback → PD Array → LTF MSS → FVG Retest → Entry → Liquidity Target

FAQ

Market structure trading strategy क्या है और यह कैसे काम करती है?

Market structure trading strategy एक smart money approach है जिसमें trader price के swing highs और swing lows (HH, HL, LH, LL) को analyze करके market का trend और reversal identify करता है। इस strategy में structure के आधार पर decision लिया जाता है, जिससे trading ज्यादा systematic और logical बनती है।

Market structure कितने प्रकार का होता है?

Market structure trading strategy के अनुसार market तीन प्रकार का होता है: bullish, bearish और consolidation। Bullish structure में higher highs और higher lows बनते हैं, bearish में lower highs और lower lows, जबकि consolidation में price sideways move करता है।

Swing High और Swing Low कैसे identify करें?

swing high वह point होता है जहाँ price peak बनाकर नीचे आता है, जबकि swing low वह level होता है जहाँ price bottom बनाकर ऊपर जाता है। इन्हें सही तरीके से identify करना पूरे structure को समझने के लिए जरूरी होता है।

Break of Structure (BOS) क्या होता है?

Market structure trading strategy में Break of Structure (BOS) तब होता है जब price previous confirmed high/Low को trend direction में strong momentum के साथ break करता है। यह संकेत देता है कि current trend अभी भी जारी है और continuation की संभावना मजबूत है।

BOS और CHoCH में क्या अंतर है?

Market structure trading strategy में BOS trend continuation का signal देता है, जबकि CHoCH (Change of Character) trend change का early indication होता है।BOS existing trend को confirm करता है, जबकि CHoCH यह दिखाता है कि market का behavior बदलना शुरू हो रहा है।

Market Structure Shift (MSS) क्या होता है?

Market structure trading strategy में MSS एक advanced confirmation होता है जहाँ market liquidity grab करने के बाद strong displacement के साथ opposite direction में structure break करता है और उसी move में Fair Value Gap (FVG) create करता है। जब ये तीन conditions — liquidity grab, displacement और FVG — एक साथ दिखाई देती हैं, तब MSS को valid माना जाता है और यह strong trend shift का संकेत देता है।

BOS के बाद entry कब लेनी चाहिए?

Market structure trading strategy में BOS के बाद तुरंत entry लेने के बजाय retracement का इंतजार करना ज्यादा बेहतर होता है। जब price वापस broken level या PD Array zone पर आता है और continuation दिखाता है, तब entry लेना high probability setup माना जाता है।

Market structure trading strategy में सही entry कैसे लें?

इस strategy में सही entry लेने के लिए पहले higher timeframe पर trend identify किया जाता है, फिर BOS या MSS confirmation लिया जाता है और उसके बाद price के PD Array zones जैसे order block या FVG पर retracement का इंतजार किया जाता है। Lower timeframe confirmation मिलने पर entry execute की जाती है।

Market structure trading strategy के लिए best timeframe कौन सा है?

Market structure trading strategy में single timeframe के बजाय multi-timeframe approach सबसे effective होती है। Higher timeframe (जैसे 1H, 4H, Daily) trend direction देता है, जबकि lower timeframe (जैसे 5M, 15M) precise entry देने में मदद करता है।

Conclusion

ICT Market Structure Trading Strategy को समझना हर trader के लिए जरूरी है, क्योंकि यही आपको market की सही direction दिखाता है। जब आप market structure trading में Higher High, Lower Low, Break of Structure (BOS) और Market Structure Shift (MSS) को clearly पहचानना सीख जाते हैं, तब आपके trades guesswork नहीं बल्कि logic based होते हैं।

लेकिन सिर्फ structure समझना ही काफी नहीं है। Consistent profit के लिए आपको practice, patience और proper risk management पर भी equally ध्यान देना होगा। साथ ही, liquidity और key levels को ignore करना आपकी performance को affect कर सकता है।

अगर आप discipline के साथ इस strategy को follow करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी trading accuracy और confidence दोनों improve होंगे।