“ICT और SMC ट्रेडिंग में एक Valid Pullback तब बनता है जब मार्केट अपने ट्रेंड के दौरान पिछली candle की liquidity (High/Low) को grab करता है। अगर अगली कैंडल पिछली candle के high or low को नहीं तोड़ती, तो वह केवल एक ‘Inside Bar’ है, Valid Pullback नहीं।“
“Market Structure में हर Retracement एक Valid Pullback नहीं होती। अगर आप गलत Move को Pullback समझ रहे हैं, तो आपका Stop Loss हिट होना पक्का है।
बहुत से Traders को लगता है कि Market में हर छोटी गिरावट एक Pullback है, लेकिन असलियत में ऐसा नहीं होता।
Market में Pullback ढूंढना तो आसान है, पर एक Valid Pullback को सही तरीके से Identify करना थोड़ा Tricky हो सकता है। गलत Retracement पर Entry लेने का मतलब है—गलत Trade और बड़ा Loss।
Don’t Worry, इस Article में हम 5 Simple Steps में Valid Pullback को Identify करना सीखेंगे।अगर आप चार्ट पर सही retracement ढूंढना चाहते हैं, तो यह Article आपके लिए है।
Table of Contents
Pullback क्या है? (What is Pullback in Trading)
जब भी Market में एक Impulsive Move आता है, तो Market अपने Price को बैलेंस करने के लिए थोड़ा Retrace करता है और इसी Retracement को ही Pullback कहते हैं।
अगर Market Bullish है तो Down Close Candle को Pullback कंसीडर किया जाता है और अगर Market Bearish है तो Up Close Candle को Pullback कंसीडर किया जाता है।
यह Pullback एक Single Candle भी हो सकता है या फिर Multiple Candle भी हो सकता है।
Valid Pullback क्या है? (What is a Valid Pullback?)
हर एक Retracement या Pullback Valid Pullback नहीं होता है। बहुत से Traders सिर्फ कैंडल का रंग लाल या हरा देखकर धोखा खा जाते हैं, लेकिन एक Valid Pullback का एक proper logic और structure होता है।
जब तक Price पिछली Range की Liquidity को grab न करे या पिछले Candle के High/Low को break न करे, तब तक उसे Pullback नहीं माना जा सकता।
Pullback को बेहतर तरीके से समझने के लिए हम इसे दो भागों में Divide करते हैं, जिससे आप अलग-अलग Market Condition में इसे आसानी से Identify कर सकें:
1) Bullish Market में Valid Pullback क्या होता है? (What is Valid Pullback in a Bullish Market?)
जैसा कि आपको पहले से ही पता है, अगर Market Higher High बनाते हुए ऊपर जा रहा है, तो यह एक Bullish Market है।
ऐसे Market में अक्सर हमें Down Close Candle या Bearish Candle देखने को मिलती है, जिसे सामान्य तौर पर एक Pullback माना जाता है।
लेकिन आपको यह समझना होगा कि uptrend में हर एक Bearish Candle या Down Close Candle एक Valid Pullback नहीं होती है।

Valid Bullish Pullback के नियम ( Rules for Valid Bullish Pullback )
एक Bullish Market में किसी भी गिरावट को Valid Pullback मानने के लिए कुछ खास Rules और Criteria होते हैं जिनका पूरा होना बहुत ज़रूरी है।
Rule Number 1: सबसे पहले आपको uptrend में आखिरी Highest Candle (Bullish/bearish) के High और Low को Mark करना होता है जिसके बाद से Pullback शुरू हुआ हो।
Rule Number 2: इसके बाद आपको यह देखना है कि क्या next upcoming Bearish Candle ने उस पिछली Mark की गई Candle के Low को Break या Grab किया है। अगर Low Break नहीं होता है, तो उसे Valid Pullback नहीं माना जाएगा।
Rule Number 3: जैसे ही मार्केट पिछली कैंडल के Low को निकाल देता है, तो वह Liquidity Sweep मानी जाती है। इससे यह कन्फर्म होता है कि मार्केट ने Price को बैलेंस करने के लिए एक Valid Retracement ले लिया है।
Rule Number 4: अगर market पिछले Low को तोड़े बिना ही ऊपर निकलकर एक नया High बना देता है, तो आपको फिर से सबसे नई और ऊँची Candle के High और Low को Mark करना होगा।
Rule Number 5: अगर मार्केट ने पिछली कैंडल का Low ले लिया है या उसे Sweep कर दिया है, तो इसके बाद मार्केट को अपनी क्लोजिंग उस कैंडल के High के ऊपर देनी चाहिए जिसे हमने Mark किया था। अगर current कैंडल उस High के नीचे क्लोज होती है, तो अगली आने वाली कैंडल (Upcoming Candle) का उस High के ऊपर क्लोज होना ज़रूरी है। जब मार्केट उस High के ऊपर क्लोजिंग दे देता है, तभी उसे एक Valid Pullback माना जाता है।
Real Chart Example of Valid Pullback

1) Bearish Market में Valid Pullback क्या होता है? (What is Valid Pullback in a Bearish Market?)
जब मार्केट Lower Low बनाते हुए नीचे गिर रहा होता है, तो वह एक Bearish Market है।
इस स्थिति में हर एक Up Close Candle (bullish) Valid Pullback नहीं होती। यहाँ भी कुछ rules लागू होते हैं जिन्हें फॉलो करना ज़रूरी है।
Valid Bearish Pullback के नियम ( Rules for Valid Bearish Pullback )
Rule Number 1: सबसे पहले आपको downtrend में आखिरी Lowest Candle ( Bearish/bullish) के low और high को Mark करना होता है जिसके बाद से Pullback शुरू हुआ हो।
Rule Number 2: इसके बाद आपको यह देखना है कि क्या next upcoming bullish Candle ने उस पिछली Mark की गई Candle के highको Break या Grab किया है। अगर high Break नहीं होता है, तो उसे Valid Pullback नहीं माना जाएगा।
Rule Number 3: जैसे ही मार्केट पिछली कैंडल के high को grab कर देता है, तो वह Liquidity Sweep मानी जाती है। इससे यह कन्फर्म होता है कि मार्केट ने Price को बैलेंस करने के लिए एक Valid Retracement ले लिया है।
Rule Number 4: अगर market पिछले High को तोड़े बिना ही नीचे निकलकर एक नया Low बना देता है, तो आपको फिर से सबसे lowest Candle के High और Low को Mark करना होगा।
Rule Number 5: अगर Market ने पिछली Candle का High ले लिया है या उसे Sweep कर दिया है, तो इसके बाद Market को अपनी Closing उस Candle के Low के नीचे देनी चाहिए जिसे हमने Mark किया था। अगर Current Candle उस Low के ऊपर Close होती है, तो अगली आने वाली Candle (Upcoming Candle) का उस Low के नीचे Close होना ज़रूरी है। जब Market उस Low के नीचे Closing दे देता है, तभी उसे एक Valid Pullback माना जाता है।

Valid Pullback क्या होता है?
एक Valid Pullback तब बनता है जब Price अपने Current Trend के दौरान पिछली Candle के High या Low को Break करके Liquidity Grab करता है।
Pullback और Reversal के बीच क्या अंतर (Difference) है?
Pullback एक Short-term Move होता है जो Liquidity लेने के लिए Trend के Opposite आता है। जबकि Reversal में Market अपना पूरा Trend बदल देता है और Market Structure Break (BOS/CHoCH) कर देता है।
क्या Valid Pullback के लिए Candlestick Closing ज़रूरी है?
Liquidity Grab या Pullback Start होने के लिए सिर्फ Wick का पिछली Candle के High/Low के ऊपर या नीचे जाना काफी है। लेकिन नया High या Low Confirm करने के लिए Candlestick Closing Compulsory होती है।
Bullish Market में Valid Pullback की पहचान कैसे करें?
Bullish Trend में जब Price पिछली Candle के Low को Sweep करता है (चाहे Wick से या Body से), तब उसे Valid Bullish Pullback माना जाता है। इसके बाद नया High बनाने के लिए Price को Mark की गई Candle के High के ऊपर Close होना चाहिए।
Conclusion (निष्कर्ष)
Market Structure को Master करने के लिए Valid Pullback की सही पहचान होना सबसे ज़रूरी है। ऊपर दिए गए 5 Rules की मदद से आप Fake Moves और Inducement के बीच का फर्क आसानी से समझ सकते हैं। याद रखें, असली Pullback तभी शुरू होता है जब Market पिछले Candle की Liquidity (High/Low) को Sweep करता है। अपनी Trading Accuracy बढ़ाने के लिए Wick और Candlestick Closing के इन नियमों को Charts पर ज़रूर Backtest करें ताकि आप Smart Money के साथ Trade कर सकें।
Bina inducement grab kiye agar market uper nikal jaye tab kya kre
Same process follow kro, highest candle ka low aur high mark kro aur jaise hi low break ho ya grab ho than wait kro following candle marked candle ke high ke uper closing kr de to pullback confirm ho jayega….